प्रभात खबर प्रो बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मुंगेर के मुक्केबाजों ने ₹46000 जीते। दो स्वर्ण पदक, चार रजत पदक एवं दो कांस्य पदक के साथ मुंगेर पहले स्थान पर रहा।

पटना के पाटलीपुत्र खेल परिसर में प्रभात खबर की ओर से राज्य स्तरीय दम है तो आ जाओ रिंग में बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें मुंगेर के मुक्केबाजों का दबदबा रहा मुंगेर के खिलाड़ियों ने अपना दमदार प्रदर्शन करते हुए 46000 हजार का पुरस्कार जीता। इस उपलब्धि पर रविवार को  इंडोर स्टेडियम मुंगेर में  खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए  पुरस्कार वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों को मुंगेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष राणा गौरी शंकर ने सम्मानित किया और उनके बेहतर भविष्य की कामना की।
बॉक्सिंग संघ के सचिव विश्वजीत सिंह ने बताया कि मुंगेर को दो स्वर्ण पदक चार रजत पदक एवं दो कांस्य पदक प्राप्त हुए जिसमें मनीष कुमार एवं नीतीश कुमार को 10-10 हजार रुपए का पुरस्कार प्रदान किया गया। साथ ही साहिल कुमार, अमन कुमार, अंकित रंजन एवं नीतीश कुमार को रजत पदक के साथ 5-5 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया जबकि रमेश कुमार एवं सूर्यकांत भारती को कांस्य पदक के साथ 3-3 हजार देकर सम्मानित किया गया। यह सभी खिलाड़ी पूरे बिहार में मुंगेर जिला का नाम रोशन करते हुए अपना दबदबा बनाए रखा। इस मौके पर मार्शल आर्ट एकेडमी के संस्थापक सह प्रशिक्षक निखिल कुमार, छायाकार नीलकमल श्रीवास्तव, आनंद कुमार, साथी मुक्केबाज विशाल कुमार बादल कुमार रिशु कुमार राकेश कुमार अमित कुमार सहित अन्य खिलाड़ी मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार बॉक्सिंग के बदहाली की दास्तान भाग 4

मनीष सेमीफाइनल में, पदक हुआ पक्का, अगला मुकाबला पंजाब से कल।