पटना के पाटलीपुत्र खेल परिसर में प्रभात खबर की ओर से राज्य स्तरीय दम है तो आ जाओ रिंग में बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें मुंगेर के मुक्केबाजों का दबदबा रहा मुंगेर के खिलाड़ियों ने अपना दमदार प्रदर्शन करते हुए 46000 हजार का पुरस्कार जीता। इस उपलब्धि पर रविवार को इंडोर स्टेडियम मुंगेर में खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए पुरस्कार वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों को मुंगेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष राणा गौरी शंकर ने सम्मानित किया और उनके बेहतर भविष्य की कामना की। बॉक्सिंग संघ के सचिव विश्वजीत सिंह ने बताया कि मुंगेर को दो स्वर्ण पदक चार रजत पदक एवं दो कांस्य पदक प्राप्त हुए जिसमें मनीष कुमार एवं नीतीश कुमार को 10-10 हजार रुपए का पुरस्कार प्रदान किया गया। साथ ही साहिल कुमार, अमन कुमार, अंकित रंजन एवं नीतीश कुमार को रजत पदक के साथ 5-5 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया जबकि रमेश कुमार एवं सूर्यकांत भारती को कांस्य पदक के साथ 3-3 हजार देकर सम्मानित किया गया। यह सभी खिलाड़ी पूरे बिहार में मुंगेर जिला का नाम रोशन करते हुए अपना दबदबा ...
बिहार बॉक्सिंग के बदहाली की दास्तान भाग 4। मित्रों आपने मेरे पिछले लेखों को अधिक से अधिक शेयर किया एवं अपनी बहुमूल्य प्रतिक्रिया दी इसके लिए मैं आप सब का हृदय से आभारी हूं। इसी क्रम में देश के विभिन्न कोणों से मुझे संदेश प्राप्त हुए जिसमें मेरे मित्रों ने यह जानना चाहा कि आखिर राजीव कुमार सिंह की ऐसी क्या मजबूरी है कि वह भारतीय रेल में टीटी होने के अलावा भी विभिन्न खेलों में इतने सारे पदों पर बने हुए हैं साथ ही साथ गैस एजेंसी भी ले रखा है। इसी प्रश्न का उत्तर ढूंढते हुए मैंने अनुसंधान किया जिसके उपरांत मुझे यह पता चला कि यह व्यक्ति नशे का आदी है आमतौर पर लोगों को शराब का या सिगरेट का नशा होता है जिस लत को छुड़ाने के लिए उन लोगों को नशा मुक्ति केंद्र भेजा जाता है परंतु राजीव कुमार सिंह को पैसों का नशा है और दुर्भाग्यवश इस नशे का कहीं भी कोई नशा मुक्ति केंद्र नहीं है जहां हम इनका इलाज करवा सकते हैं। तो चलिए इसी क्रम में राजीव कुमार सिंह के बारे में और भी कुछ बातें जानेंगे। बिहार के खिलाड़ी किसी वजह से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में देश के दूसरे राज्यों के मुकाबले पदक जीतने...
नई दिल्ली के आईजी स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय मुक्केबाजी में बिहार (मुंगेर) के मनीष कुमार ने 60 किलोग्राम वजन वर्ग के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश के सन्नी ग...
7061747811 call me sir
ReplyDelete