राष्ट्रीय मुक्केबाजी के लिए मुंगेर के तीन मुक्केबाज दिल्ली रवाना

राष्ट्रीय मुक्केबाजी के लिए मुंगेर के तीन मुक्केबाज दिल्ली रवाना

नई दिल्ली में 16 से 22 जनवरी तक बाक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रथम यूथ राष्ट्रीय बाक्सिंग प्रतियोगिता के लिए बिहार बाक्सिंग टीम में शामिल मुंगेर जिला के तीन मुक्केबाज अंकित रंजन 52 किग्रा, नीतीश कुमार 56 किग्रा, मनीष कुमार 60 किग्रा शनिवार को नई दिल्ली रवाना हुए। तीनों ही मुक्केबाजों ने इस प्रतियोगिता से पहले जमकर पसीना बहाया है। सभी मुक्केबाज आर डी एण्ड डी जे कालेज मुंगेर में इंटरमीडिएट के छात्र हैं। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी प्रतिभा कुमारी, जिला बाक्सिंग संघ के सचिव विश्वजीत सिंह, बाक्सिंग कोच कोन्दा हादसा, मुक्केबाज सुजीत कुमार, बादल कुमार, धीरज, अमन, रमेश, सुधांशु, अभिषेक, अभिनव आदि ने चयनित मुक्केबाजों को शुभकामना दी।

Comments

Popular posts from this blog

प्रभात खबर प्रो बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मुंगेर के मुक्केबाजों ने ₹46000 जीते। दो स्वर्ण पदक, चार रजत पदक एवं दो कांस्य पदक के साथ मुंगेर पहले स्थान पर रहा।

बिहार बॉक्सिंग के बदहाली की दास्तान भाग 4