राष्ट्रीय जूनियर मुक्केबाजी के लिए मुंगेर के चार मुक्केबाज गुवाहाटी रवाना

राष्ट्रीय जूनियर मुक्केबाजी के लिए मुंगेर के चार मुक्केबाज गुवाहाटी रवाना

असम के गुवाहाटी में 12 से 18 जुलाई तक बाक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में आयोजित प्रथम जूनियर राष्ट्रीय बाक्सिंग प्रतियोगिता के लिए बिहार बाक्सिंग टीम में शामिल मुंगेर जिला के चार मुक्केबाज नीतीश कुमार 48 किग्रा , बादल कुमार 50 किग्रा, सूर्यकान्त भारती 54 किग्रा एवं अमन कुमार 66 किग्रा वजन वर्ग मेें सोमवार को गुवाहाटी रवाना हुए। पटना के शारीरिक महाविद्यालय में आयोजित एक दिवसीय चयन प्रतियोगिता में चारों मुक्केबाजों ने बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन कर बिहार टीम में जगह सुनिश्चित किया था। चारों ही मुक्केबाजों ने इस प्रतियोगिता से पहले जमकर पसीना बहाया है। इस अवसर पर जिला बाक्सिंग संघ के अध्यक्ष कन्हैया तांती , बाक्सिंग कोच कोन्दा हादसा, राष्ट्रीय मुक्केबाज सुजीत कुमार, अमन कुमार, रमेश कुमार, सुधांशु कुमार, मनीष कुमार, नीतीश कुमार, अंकित रंजन  आदि ने चयनित मुक्केबाजों को शुभकामना दी।

Comments

Popular posts from this blog

प्रभात खबर प्रो बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मुंगेर के मुक्केबाजों ने ₹46000 जीते। दो स्वर्ण पदक, चार रजत पदक एवं दो कांस्य पदक के साथ मुंगेर पहले स्थान पर रहा।

बिहार बॉक्सिंग के बदहाली की दास्तान भाग 4