मुंगेर के मुक्केबाज रमेश बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज, राष्ट्रीय मुक्केबाजी के लिए हुआ चयन।

पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित दसवीं बिहार राज्य सीनियर एवं जूनियर बाक्सिंग प्रतियोगिता 2017 में मुंगेर के मुक्केबाज रमेश कुमार को टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज का पुरस्कार मिला। रमेश ने कुल 4 मुकाबले खेले। पहला मुकाबला सारण के मुक्केबाज को, दूसरा मुकाबला पटना के मुक्केबाज, सेमीफाइनल मुकाबला वैशाली के मुक्केबाज को पहले ही राउंड में नाॅक आउट कर जीत लिया। फाइनल मुकाबले में अरवल के मुक्केबाज को 5-0 से  हराकर मैच अपने नाम कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया एवं आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम में आयोजित राष्ट्रीय सीनियर बाक्सिंग प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया । इस शानदार उपलब्धि के लिए रमेश को टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज के खिताब से नवाजा गया। यह खिताब रमेश को पटना जिला खेल पदाधिकारी संजय कुमार, बिहार बाक्सिंग संघ के अध्यक्ष कुमार विजय एवं सचिव राजीव कुमार सिंह के द्वारा प्रदान किया गया । 

Comments

Popular posts from this blog

प्रभात खबर प्रो बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मुंगेर के मुक्केबाजों ने ₹46000 जीते। दो स्वर्ण पदक, चार रजत पदक एवं दो कांस्य पदक के साथ मुंगेर पहले स्थान पर रहा।

बिहार बॉक्सिंग के बदहाली की दास्तान भाग 4