मुंगेर बाक्सिंग टीम राज्य बाक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भागलपुर रवाना

दसवीं यूथ एवं सब-जूनियर बिहार राज्य बाक्सिंग प्रतियोगिता 2017 का आयोजन बाक्सिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के तत्वावधान में भागलपुर जिला बाक्सिंग संघ के द्वारा दिनांक 16/12/17 से 18/12/17 तक स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, भागलपुर में किया जा रहा है जिसमें भाग लेने हेतु मुंगेर जिला की बाक्सिंग टीम रवाना हुई । मुंगेर बाक्सिंग टीम में यूथ वर्ग के 49 किलोग्राम वजन वर्ग में  विशाल शर्मा, 52 किग्रा में प्रिंस राज, 56 किग्रा में नीतीश कुमार, 60 किग्रा में मनीष कुमार, 64 किग्रा में अंकित रंजन, 69 किग्रा में आकाश कुमार शामिल हैं। टीम का नेतृत्व अंतरराष्ट्रीय बाक्सिंग खिलाड़ी एवं टीम के कोच के रूप में बिहार पुलिस के कोंदा हांसदा द्वारा किया जा रहा है एवं टीम मैनेजर के रूप में अमन कुमार टीम के साथ रहेंगे ।
इस अवसर पर मुंगेर बाक्सिंग टीम को मुंगेर के आरक्षी अधीक्षक आशीष भारती, जिला योजना पदाधिकारी प्रतिभा कुमारी, जिला खेल पदाधिकारी परिमल, जिला बाक्सिंग संघ के मुख्य संरक्षक विभाष कुमार, अध्यक्ष कन्हैया तांती, संरक्षक निशांत कुमार, जिला भाजपा खेल प्रकोष्ठ के अरविंद कुमार, जिला ताइक्वांडो संघ के सह सचिव निखिल कुमार, खेल प्रेमी शिक्षक अरविन्द कुमार, राष्ट्रीय खिलाड़ी सुधांशु कुमार, रमेश कुमार, बादल कुमार, धीरज कुमार, साहिल कुमार, नीतीश कुमार, अमित कुमार, कुंदन कुमार आदि ने शुभकामना दी।

Comments

Popular posts from this blog

प्रभात खबर प्रो बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मुंगेर के मुक्केबाजों ने ₹46000 जीते। दो स्वर्ण पदक, चार रजत पदक एवं दो कांस्य पदक के साथ मुंगेर पहले स्थान पर रहा।

बिहार बॉक्सिंग के बदहाली की दास्तान भाग 4

Boxing Training at Munger District Bihar