राष्ट्रीय बाक्सिंग के लिए मुंगेर के चार मुक्केबाज रोहतक रवाना

हरियाणा के रोहतक में 24 से 30 मार्च तक बाक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित द्वितीय यूथ राष्ट्रीय बाक्सिंग प्रतियोगिता के लिए बिहार बाक्सिंग टीम में शामिल मुंगेर जिला के चार मुक्केबाज नीतीश कुमार 52 किलोग्राम वजन वर्ग, मनीष कुमार 56 किलोग्राम वजन वर्ग, नीतीश कुमार 60 किलोग्राम वजन वर्ग एवं अंकित रंजन 64 किलोग्राम वजन वर्ग में गुरुवार को रोहतक रवाना हुए। मुंगेर के चारों मुक्केबाजों ने पटना के पाटलीपुत्र खेल परिसर में बीते शनिवार बिहार बाक्सिंग संघ द्वारा आयोजित चयन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार बाक्सिंग टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया। इस प्रतियोगिता के लिए सभी मुक्केबाजों ने जमकर पसीना बहाया है।इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी परिमल कुमार, जिला बाक्सिंग संघ के मुख्य संरक्षक विभाष कुमार, संरक्षक निशांत कुमार, अध्यक्ष कन्हैया तांती, सचिव विश्वजीत सिंह, बाक्सिंग कोच कोन्दा हादसा, मुक्केबाज अमन कुमार, रमेश कुमार, साहिल कुमार, सुजीत कुमार, बादल कुमार, सुशील रंजन, सूर्यकांत भारती, अमित कुमार, विशाल कुमार, राकेश कुमार आदि ने चयनित मुक्केबाजों को शुभकामना दी।

Comments

Popular posts from this blog

प्रभात खबर प्रो बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मुंगेर के मुक्केबाजों ने ₹46000 जीते। दो स्वर्ण पदक, चार रजत पदक एवं दो कांस्य पदक के साथ मुंगेर पहले स्थान पर रहा।

बिहार बॉक्सिंग के बदहाली की दास्तान भाग 4