मुंगेर विश्वविद्यालय का ऑल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार आगाज

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, फगवाड़ा, पंजाब द्वारा आयोजित ऑल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2021-22 में भाग लेते हुए मुंगेर विश्वविद्यालय के दो मुक्केबाजों ने रविवार को अपने-अपने पहले मुकाबले जीत लिए हैं जबकि एक खिलाड़ी को हार का सामना करना पड़ा। 57 किलोग्राम वजन वर्ग में मुंगेर विश्वविद्यालय के रवीश कुमार ने बिलासपुर विश्वविद्यालय के संजय को 5-0 से हराया एवं 67 किलोग्राम वजन वर्ग में मुंगेर विश्वविद्यालय के प्रभु दयाल ने एम.यू.डी.पी.आर विश्वविद्यालय के आशीष को पहले राउंड में नॉकआउट कर दिया। 48 किलोग्राम वजन वर्ग में मुंगेर विश्वविद्यालय के बिलास कुमार को हार का सामना करना पड़ा। मुंगेर विश्वविद्यालय के इस शानदार शुरुआत पर टीम मैनेजर बिपिन कुमार, टीम कोच रमेश कुमार एवं साथी खिलाड़ियों ने खुशी जताई। टीम मैनेजर विपिन कुमार ने यह भी बताया कि मुंगेर विश्वविद्यालय के मुक्केबाज अच्छी फॉर्म में हैं एवं उन्हें उम्मीद है विश्वविद्यालय के मुक्केबाज शानदार प्रदर्शन करेंगे। 

Comments

Popular posts from this blog

प्रभात खबर प्रो बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मुंगेर के मुक्केबाजों ने ₹46000 जीते। दो स्वर्ण पदक, चार रजत पदक एवं दो कांस्य पदक के साथ मुंगेर पहले स्थान पर रहा।

बिहार बॉक्सिंग के बदहाली की दास्तान भाग 4