मुंगेर बाक्सिंग संघ के संरक्षक निशांत कुमार ने मनीष को 5000 रूपये का चेक प्रदान किया
विगत दिनों बाक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय यूथ बाक्सिंग चैंपियनशिप में 60 किलोग्राम वजन वर्ग में बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए मुंगेर के मुक्केबाज मनीष कुमार ने अपना परचम लहराया है । मनीष ने जबर्दस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया । मनीष ने क्रमशः उत्तराखंड के मुक्केबाज को 5-0 , दमन व दीव के मुक्केबाज को दूसरे राउंड में नाॅक आउट एवं क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश के मुक्केबाज को 3-2 से हराया जबकि सेमीफाइनल में मनीष को पंजाब के मुक्केबाज के हाथों 3-2 से हार का सामना करना पड़ा। इस उपलब्धि के लिए इंडोर स्टेडियम में मुंगेर के पूर्व मुक्केबाज सह जिला बाक्सिंग संघ के संरक्षक निशांत कुमार ने पांच हजार रुपये का चेक मनीष को प्रदान कर सम्मानित किया।
Comments
Post a Comment