मुंगेर के मनीष का इण्डिया कैम्प के लिए चयन, राष्ट्रीय बाक्सिंग अकादमी रोहतक (हरियाणा) के लिए रवाना
एशियन यूथ बाक्सिंग चैंपियनशिप बैंकाक एवं यूथ कामनवेल्थ खेल बहामास 2017 की तैयारी को लेकर भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा 01 मई से 19 जुलाई तक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन राष्ट्रीय बाक्सिंग अकादमी रोहतक हरियाणा में किया जा रहा है जिसके लिए पूरे बिहार से एक मात्र मुक्केबाज मुंगेर के मनीष कुमार का चयन किया गया है जिसमे शामिल होने के लिए मनीष आज रवाना हुए। मनीष ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि नई दिल्ली स्थित आईजी स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय यूथ बाक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतने के बाद प्राप्त किया। मनीष मुंगेर जिले के पहले मुक्केबाज हैं जिनका चयन इण्डिया कैम्प के लिए हुआ है। इस उपलब्धि पर जिला खेल पदाधिकारी प्रतिभा कुमारी ने मनीष को बधाई दी। उन्होंने इस उपलब्धि को मुंगेर जिले के लिए ऐतिहासिक बताया। इस अवसर पर मनीष को बधाई देने वालों में जिला बाक्सिंग संघ के अध्यक्ष कन्हैया तांती, संरक्षक निशांत कुमार, राष्ट्रीय मुक्केबाज अंकित, नीतीश, बादल, रमेश, सुधांशु, अमन, इर्शाद, विशाल आदि शामिल हैं।
Bhai bihar ko aur bhi sports name fame chaiyae main bhi aaunga jald hi
ReplyDelete