मुंगेर के मनीष को राजकीय खेल सम्मान। मिला 30,000 रूपये का पुरस्कार।

पटना के पाटलीपुत्र खेल परिसर के इंडोर हाॅल में कला संस्कृति एवं युवा विभाग पटना द्वारा खेल सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुंगेर के राष्ट्रीय मुक्केबाज मनीष कुमार को देश में बिहार का नाम रौशन करने के लिए सम्मानित किया गया। मनीष को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक आशीष कुमार सिन्हा ने पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया । मनीष को इस उपलब्धि के लिए 30,000 रूपये का पुरस्कार भी बिहार सरकार द्वारा प्रदान किया गया। मनीष ने इस वर्ष के जनवरी माह में नई दिल्ली के इंदिरा गाँधी स्टेडियम में आयोजित प्रथम यूथ राष्ट्रीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था जिस कारण उसका चयन भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा रोहतक के राष्ट्रीय बाक्सिंग अकादमी में आयोजित इण्डिया कैप में भी हुआ था । मनीष ने इससे पहले भी वर्ष 2012 में महाराष्ट्र के अकोला में आयोजित राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोता में कांस्य पदक जीता था जिसके लिए उसे बिहार सरकार में तत्कालीन आपदा प्रबंधन विभाग में मंत्री रेणु कुशवाहा ने सम्मानित किया था।
मनीष वर्तमान में आर डी एण्ड डी कालेज के बी ए पार्ट 1 के राजनीति विज्ञान आनर्स में अध्ययनरत है । मनीष ने बताया कि मैं इस उपलब्धि से खुश हूँ परन्तु संतुष्ट नहीं हूँ। अगली राष्ट्रीय मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीतना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। अभी मैं जल्द आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता एवं अगले वर्ष पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ में आयोजित होने वाले अंतर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय बाक्सिंग प्रतियोगिता एवं यूथ राष्ट्रीय बाक्सिंग प्रतियोगिता की तैयारी में लगा हूँ। इस अवसर पर जिला योजना पदाधिकारी प्रतिभा कुमारी, जिला खेल पदाधिकारी परिमल, जिला बाक्सिंग संघ के मुख्य संरक्षक विभाष कुमार, संरक्षक निशांत कुमार, अध्यक्ष कन्हैया तांती, सचिव विश्वजीत सिंह, जिला ताइक्वांडो संघ के सह सचिव निखिल कुमार, राष्ट्रीय खिलाड़ी नीतीश कुमार, अंकित रंजन, बादल कुमार, सूर्य कान्त कुमार,  अमन कुमार, रमेश कुमार, सुधांशु कुमार आदि ने मनीष को बधाई दी ।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

प्रभात खबर प्रो बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मुंगेर के मुक्केबाजों ने ₹46000 जीते। दो स्वर्ण पदक, चार रजत पदक एवं दो कांस्य पदक के साथ मुंगेर पहले स्थान पर रहा।

बिहार बॉक्सिंग के बदहाली की दास्तान भाग 4