प्रभात खबर प्रो बाक्सिंग लीग में मुंगेर के मुक्केबाजों का जलवा।

पटना के पाटलीपुत्र खेल परिसर में बिहार बाक्सिंग संघ के सहयोग से प्रभात खबर एवं शेरा कामेट द्वारा आयोजित प्रोफेशनल बाक्सिंग प्रतियोगिता में मुंगेर जिला के मुक्केबाजों के शानदार प्रदर्शन किया है। गुरुवार एवं शुक्रवार को हुए क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में मुंगेर जोन के 8 मुक्केबाजों ने अपने-अपने मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 49 किलोग्राम वजन वर्ग में मुंगेर जिला के साहिल कुमार ने शेखपुरा जिला के अमित कुमार को  5-0 से, 52 किलोग्राम वजन वर्ग में मुंगेर जिला के नीतीश कुमार ने पूर्वी चंपारण के राजेश्वर कुमार को 5-0, 52 किलोग्राम वजन वर्ग में लखीसराय के रमेश कुमार ने भागलपुर के कृष्णदेव राज को 5-0 से, 56 किलोग्राम वजन वर्ग में मुंगेर जिला के मनीष कुमार ने बांका जिला के मनोज कुमार को 5-0 से, 56 किलोग्राम वजन वर्ग में लखीसराय जिला के सूर्यकांत भारती ने दरभंगा के ब्रह्मानंद कुमार को 4-1 से, 60 किलोग्राम वजन वर्ग में मुंगेर जिला के अंकित रंजन ने भागलपुर जिला के हरेराम कुमार को 5-0 से, 64 किलोग्राम वजन वर्ग में मुंगेर जिला के नीतीश कुमार ने पटना के आदित्य आनंद को 5-0 से एवं 69 किलोग्राम वजन वर्ग में मुंगेर के अमन कुमार ने रोहतास जिला के अंकित राज को 5-0 से परास्त किया। सेमीफाइनल मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। विदित हो कि गत 25 एवं 26 अप्रैल को किला क्षेत्र स्थित इनडोर स्टेडियम के बाक्सिंग हाल में मुंगेर जोन से खिलाड़ियों का चयन किया गया था। मुंगेर जोन में मुंगेर, जमुई, लखीसराय, बेगूसराय, शेखपुरा एवं  मधेपुरा जिला शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

प्रभात खबर प्रो बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मुंगेर के मुक्केबाजों ने ₹46000 जीते। दो स्वर्ण पदक, चार रजत पदक एवं दो कांस्य पदक के साथ मुंगेर पहले स्थान पर रहा।

बिहार बॉक्सिंग के बदहाली की दास्तान भाग 4

मनीष सेमीफाइनल में, पदक हुआ पक्का, अगला मुकाबला पंजाब से कल।