मुंगेर के छह मुक्केबाज प्रभात खबर प्रो बाक्सिंग के फाइनल में। मुकाबला आज।

प्रभात खबर प्रो बाक्सिंग सेमीफाइनल में मुंगेर के मुक्केबाजों का जलवा बरकरार।

सात वजन वर्गों में से छह में मुंगेर के मुक्केबाज फाइनल में।

पटना के पाटलीपुत्र खेल परिसर में बिहार बाक्सिंग संघ के सहयोग से प्रभात खबर एवं शेरा कोमेट के  द्वारा आयोजित प्रोफेशनल बाक्सिंग प्रतियोगिता में मुंगेर जिला के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। शनिवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में मुंगेर जिला के 6 मुक्केबाजों ने अपने-अपने मैच जीत कर फाइनल में जगह बनाई। 49 किलोग्राम वजन वर्ग में मुंगेर जिला के साहिल कुमार ने कटिहार जिला के सौरभ कुमार को 5-0 से, 52 किलोग्राम वजन वर्ग में मुंगेर जिला के नीतीश कुमार ने पटना जिला के मनीष निराला को 5-0 से, 56 किलोग्राम वजन वर्ग में मुंगेर जिला के मनीष कुमार ने लखीसराय जिला के सूर्यकांत भारती को 5-0 से, 60 किलोग्राम वजन वर्ग में मुंगेर जिला के अंकित रंजन ने कटिहार जिला के  दयाराम कुमार को 4-1 से, 64 किलोग्राम वजन वर्ग में मुंगेर जिला के नीतीश कुमार ने सारन जिला के मधुकर सिंह को 5-0 से एवं 69 किलोग्राम वजन वर्ग में मुंगेर के अमन कुमार ने दरभंगा  जिला के विवेक कुमार को 5-0 से परास्त किया। फाइनल का रोमांचक मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

प्रभात खबर प्रो बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मुंगेर के मुक्केबाजों ने ₹46000 जीते। दो स्वर्ण पदक, चार रजत पदक एवं दो कांस्य पदक के साथ मुंगेर पहले स्थान पर रहा।

बिहार बॉक्सिंग के बदहाली की दास्तान भाग 4